फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   45 persons of sikh comunity taken amritpan

वैसाखी पर 45 सिखों ने किया अमृतपान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
45 persons of sikh comunity taken amritpan
रामपुर। बैशाखी पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुए अमृत संचार महोत्सव में 45 सिखों ने अमृत पान किया। इस दौरान वाहे गुुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह और जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पिछले तीन दिन से बैशाखी की धूम मची हुई है। बुधवार को दोपहर गुुरुद्वारे में अमृत संचार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी सिख मिशन से आए पंज प्यारों भाई मोहकम सिंह, भाई जोगिंदर सिंह, भाई हरजिंदर सिंह, भाई रविंदर सिंह और भाई कर्म सिंह ने विधि-विधान से 45 लोगों को अमृत पान कराया। इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रधान निर्मल सिंह ने सभी अमृतपान करने वाले सिखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सिख के लिए अमृत पान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग गुरु के बताए मार्ग पर चलकर दीन-दुखियों की सेवा करें। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सभी पंज प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि गुरुवार को बैशाखी पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सुबह 8.30 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। इसके बाद कीर्तन होगा। सुबह 10 बजे पहले दीवान की समाप्ति होगी। दूसरा दीवान दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। जिसमें बाहर से आए रागी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। रात्रि दीवान रात 11 बजे तक चलेगा। दोपहर एक बजे गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इस दौरान सचिव मनमीत सिंह, अमरजोत कपूर, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed