फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   45 lakh rupees were grabbed in the name of partnership

Rampur News: पार्टनरशिप करने के नाम पर 45 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
45 lakh rupees were grabbed in the name of partnership
रामपुर। आभूषण के कारोबार में पार्टनर बनाने के नाम पर 45 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहजहांपुर के मोहल्ला चौक अला खां निवासी इमरान हसन खां पुत्र मतलूब हसन खां के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी खालिद खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि इमरान ने 25 मई 2022 को आभूषण के काराेबार में पार्टनरशिप करने के नाम पर तीन बार में 45 लाख रुपये लिए थे। रुपये लेते समय यह तय किया गया था कि इमरान मुनाफे के पैसे हर माह खालिद को देगा।
विज्ञापन

खालिद ने बताया कि एक माह बाद जब उसने इमरान से रुपये मांगे तो उसने टाल दिया और काफी समय तक पैसे देने में टालमटोल करता रहा। 16 मई 2023 को आरोपी इमरान ने स्टाम्प पर लिखकर एक महीने के अंदर रकम वापस करने का वादा किया। लेकिन आरोपी ने अभी तक उसके पैसे वापस नहीं दिए। अब आरोपी पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने खालिद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed