फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   4481 farmers got benifit relif fund

आपदा राहत के तहत दूसरे चरण में 4481 किसानों के खातों में भेजे गए 1.74 करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
4481 farmers got benifit relif fund
रामपुर। जिले में बाढ़ और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बाद दूसरे चरण में 4481 किसानों को मुआवजा दिया गया है। इसके तहत किसानों के खातों में 1.74 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। इस तरह जिले में अब तक 11943 किसानों को फसलों का मुआवजा दिया जा चुका है। हालांकि, शेष किसानों का सत्यापन जारी है।
विज्ञापन

जनपद में कोसी एवं अन्य नदियों में आई भारी बाढ़ के कारण किसानों की फसलें तबाह हो गईं थीं। धान, गन्ना, मटर, सब्जियों के साथ दूसरी फसलों को भी नुकसान हुआ था। ऐसे में प्रशासन की ओर से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बाद अब मुआवजा दिया रहा है। शुक्रवार को कृषि निवेश अनुदान में आपदा राहत के तहत दूसरे चरण में 4481 किसानों को 17418339 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रभारी अधिकारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि कृषि निवेश अनुदान में आपदा राहत के तहत दूसरे चरण में तहसील सदर के 1234, तहसील स्वार के 1002, तहसील टांडा के 55, तहसील मिलक के 661, तहसील बिलासपुर के 257 और तहसील शाहबाद के 1272 किसानों को चिह्नित किया गया है तथा उनके खातों में धनराशि भेजी जा रही है। प्रथम चरण में 7462 किसान एवं दूसरे चरण में 4481 किसानों के साथ ही अब तक जनपद में बाढ़ के कारण प्रभावित 11943 किसानों को 47917946 रुपये की आपदा राहत पहुंचाई जा चुकी है। सर्वे का कार्य लगातार जारी है। शासन द्वारा आपदा राहत मुहैया कराने के संबंध में जो मानक निर्धारित किए गए हैं, उनके अनुसार पात्रता की श्रेणी में आने वाले प्रत्येक किसान को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed