{"_id":"6197ede6e3ae4b1f1a408abf","slug":"4481-farmers-got-benifit-relif-fund-rampur-news-mbd409980387","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत के तहत दूसरे चरण में 4481 किसानों के खातों में भेजे गए 1.74 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत के तहत दूसरे चरण में 4481 किसानों के खातों में भेजे गए 1.74 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में बाढ़ और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बाद दूसरे चरण में 4481 किसानों को मुआवजा दिया गया है। इसके तहत किसानों के खातों में 1.74 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। इस तरह जिले में अब तक 11943 किसानों को फसलों का मुआवजा दिया जा चुका है। हालांकि, शेष किसानों का सत्यापन जारी है।
जनपद में कोसी एवं अन्य नदियों में आई भारी बाढ़ के कारण किसानों की फसलें तबाह हो गईं थीं। धान, गन्ना, मटर, सब्जियों के साथ दूसरी फसलों को भी नुकसान हुआ था। ऐसे में प्रशासन की ओर से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बाद अब मुआवजा दिया रहा है। शुक्रवार को कृषि निवेश अनुदान में आपदा राहत के तहत दूसरे चरण में 4481 किसानों को 17418339 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रभारी अधिकारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि कृषि निवेश अनुदान में आपदा राहत के तहत दूसरे चरण में तहसील सदर के 1234, तहसील स्वार के 1002, तहसील टांडा के 55, तहसील मिलक के 661, तहसील बिलासपुर के 257 और तहसील शाहबाद के 1272 किसानों को चिह्नित किया गया है तथा उनके खातों में धनराशि भेजी जा रही है। प्रथम चरण में 7462 किसान एवं दूसरे चरण में 4481 किसानों के साथ ही अब तक जनपद में बाढ़ के कारण प्रभावित 11943 किसानों को 47917946 रुपये की आपदा राहत पहुंचाई जा चुकी है। सर्वे का कार्य लगातार जारी है। शासन द्वारा आपदा राहत मुहैया कराने के संबंध में जो मानक निर्धारित किए गए हैं, उनके अनुसार पात्रता की श्रेणी में आने वाले प्रत्येक किसान को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।