फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   417 more students selected under RTE

Rampur News: आरटीई के तहत 417 और विद्यार्थियों का चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
417 more students selected under RTE
रामपुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में 417 बच्चों का चयन किया गया है। ये बच्चे निजी स्कूल में मुफ्त में पढ़ाई कर सकेंगे। इन बच्चों का चयन लाटरी सिस्टम के जरिये किया गया है। अब एक जून से चौथे चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।आरटीई के तहत गरीबों के बच्चों को मान्यता प्राप्त व अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ाई कराने का प्रावधान है। इसके लिए हर स्कूल में ऐसे बच्चों के लिए सीट आरक्षित की गई है। रामपुर में चार हजार सीटों पर छात्रों का एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक करीब दो हजार बच्चों का चयन इस योजना के तहत हो चुका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएसए संजीव कुमार, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सुनील श्रीवास्तव की मौजूदगी में बीएसए कार्यालय में तीसरे चरण की लाटरी निकाली गई। तीसरे चरण के लिए 663 आवेदन पत्र विभाग को मिले थे, जिसमें से 553 आवेदन पत्र जांच में पात्र पाए गए। इनका लाटरी के जरिए चयन किया गया, जिसमें 417 बच्चों का चयन किया गया। 118 बच्चे एडमिशन से वंचित रह गए क्योंकि तीसरे चरण की सभी सीटें फुल हो चुकी थीं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तृतीय चरण में 663 आवेदन के सापेक्ष 535 आवेदन विद्यालय आवंटन के लिए पात्र पाए गए थे, जिसमें से 417 छात्र छात्राओं को लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन किया गया। शेष 118 छात्र छात्राओं की सीट समाप्त हो जाने के कारण विद्यालय आवंटन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अब चतुर्थ चरण के आवेदन दिनांक 1 से 20 जून तक लिए जा सकेंगे। तृतीय चरण की लॉटरी में अपात्र पाए गए छात्र चतुर्थ चरण में अपना पुनः आवेदन कर सकते है। इस मौके पर डायट प्रवक्ता अशोक कुमार, स्वदीप कनौजिया, रफत अली खान, फैजल महमूद मौजूद रहे।


------------------------------
अभी 50 फीसदी सीटें खाली
आरटीई के तहत जिले में चार हजार सीटों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अब तीन चरणों में दो हजार बच्चों का चयन हो चुका है। अभी दो हजार सीटें बाकी रह गई हैं, जबकि एक जून से चौथा और आखिरी चरण ही शेष रह गया है। जिला समन्वयक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि चौथे चरण के लिए एक जून से आवेदन होंगे। कोशिश यही है कि शत प्रतिशत सीटों पर एडमिशन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed