फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फुंका हुआ ट्रांसफामर्र नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

फुंका हुआ ट्रांसफामर्र नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 29 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
फुंका हुआ ट्रांसफामर्र नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के वजवाला गांव में 25 केवी के दो ट्रांसफार्मर फुंके हुए करीब एक माह बीत चुुका है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। लेकिन विभाग ने इस ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर कोई पहल नहीं की। अधिकारी बहाना बनाकर गांव के लोगों को बहलाते रहे। बाद में गांव के लोग ठेकेदार के पास पहुंचे गए। लेकिन उसने भी लोगों को टरका दिया। एक ट्रांसफार्मर बदल गया था। लेकिन बाद में वह फिर से फुंक गया। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने गांव में ही बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर बिजली की समस्या को दूर करना की मांग की। गांव के लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं लोगों ने गांव से गुजर रही 33 केवी की लाइन को गांव से बाहर से निकाले की मांग भी की। लोगों ने बताया की गांव के बीच से गुजर रही लाइन से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मौके पर सरताज, शकील, जाबिर अली, झबरा सैनी, इदर लाल सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed