फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पिछड़ी जाति के पौने दो सौ युवाओं को दिया जाएगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

पिछड़ी जाति के पौने दो सौ युवाओं को दिया जाएगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

Thu, 09 Aug 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पिछड़ी जाति के पौने दो सौ युवाओं को दिया जाएगा कंप्यूटर प्रशिक्षण
रामपुर। जिले में इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण कर पढ़ाई छोड़ चुके पिछड़ी जाति के युवाओं को सरकार कंप्यूटर प्रशिक्षण देगी। इसमें करीब पौने दो सौ युवाओं को ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वह अपने लिए रोजगार तलाश सकें।
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार तकनीकी ज्ञान देेन के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। आर्थिक स्थिति और कारणों से इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले युवाओं को भी रोजगार की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार उन्हें प्रशिक्षण देगी। यह प्रशिक्षण सिर्फ पिछड़ी जाति के युवाओं के लिए होगा। जिले में 80 युवाओं को ओ लेवल और 90 युवाओं को सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पिछड़ी वर्ग कल्याण विभाग की ओर से जुलाई माह में आवेदन मांगे गए थे। जिसमें जिले भर से 497 युवाओं ने आवेदन किया। इनमें से 303 पिछड़ी जाति युवाओं ने ओ लेवल और 194 पिछड़ी जाति युवाओं ने सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। हालांकि इन आवेदनों में से ओ लेवल के लिए आए 303 आवेदन में से महज 120 ही पात्र पाए गए हैं। इन 120 युवाओं में से 80 युवाओं का चयन निशुल्क प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। जबकि सीसीसी के लिए 90 आवेदन ही सही पाए गए।
विज्ञापन

------------------------
छह-छह माह के कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए पात्र युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकरण होने के बाद प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए नगर के एक कंप्यूटर सेंटर का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रितिक वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed