{"_id":"59ea505e4f1c1bce538b8523","slug":"41508528222-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी से लगी आरा मशीन में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी से लगी आरा मशीन में आग, लाखों का नुकसान
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशबाजी से लगी आरा मशीन में आग, लाखों का नुकसान
रामपुर। दिवाली की रात में आतिशबाजी से आरा मशीन में रखी लकड़ी जल उठीं ,जिससे मुहल्ले में भी अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से आरा मशीन में रखीं करीब दस लाख रुपये की लकड़ी जलने का दावा किया जा रहा है।
दिवाली पर आतिशबाजी का धूमधड़ाका पूरे जिले में हुआ। शहर में भी आतिशबाजी रात भर हुई। इस बीच देर रात जलते हुए पटाखे किसी तरह शहर के पुराना गंज स्थित मुहल्ला घेर इनायतुल्ला खां में स्थित आरा मशीन में जा गिरी। यहां नफ्फुन सैफी की आरा मशीन में जलता हुआ पटाखा गिरने के कुछ ही देर बाद आग लक ड़ियों ने पकड़ ली। कुछ ही देर में आग की लपटें लकड़ी के गोदाम तक पहुंच गई। आग की लपटें उठता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और फिर घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग को काबू पाया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से गोदाम में रखी करीब दस लाख की लकड़ियां जलकर राख हो गई। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।