फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   40 lakh sacks found for storing paddy before purchase

Rampur News: खरीद से पहले धान भंडारण के लिए मिले 40 लाख बोरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
40 lakh sacks found for storing paddy before purchase
रामपुर। एक अक्तूबर से जिले में 144 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खरीद से पहले धान को रखने के लिए 40 लाख बोरे विभाग को मिल चुके हैंं।
विज्ञापन

जिले में अगेती धान की फसल की कटाई का काम शुरू हो चुका है। मौसम का मिजाज देखते हुए किसान जल्द से धान खेतों से समेटना चाहते हैं। कुछ किसानों ने फसल उठाकर धान मंडियों में निजी आढ़तियों के पास पहुंचना शुरू कर दिया है। इधर, तीन दिन बाद जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर केंद्रों पर बारदाना, बैनर, ई-पॉप मशीन आदि पहुंचाई जा रही हैं। धान को रखने के लिए खाद्य एवं विपरण विभाग को 40 लाख बोरे प्राप्त हो चुके हैं। इनमें धान भरकर राइस मिलों को पहुंचाया जाएगा। हालांकि धान खरीद के लिए शासन से अभी कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। पिछले वर्षों को देखते हुए माना जा रहा है कि शासन जिले को तीन लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दे सकता है। खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप देने के मकसद से जिला प्रशासन शुक्रवार को धान क्रय केंद्र के प्रभारियों संग कार्यशाला का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed