फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   36 gram panchayt will be odf pluse

जिले की 36 ग्राम पंचायतें बनेंगे ओडीएफ प्लस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
36 gram panchayt will be odf pluse
भोट (रामपुर)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए लक्षित 36 ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट श्रेणी में ओडीएफ प्लस ग्राम बनाए जाने के लिए चिह्नित किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने विकासखंड चमरौआ के ग्राम पंचायत कोयला पहुंच कर भूमि पूजन किया तथा ग्रामीण जनों को ओडीएफ प्लस के उद्देश्य तथा गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए जरूरी हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि गांव में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार अपने घरों में बने हुए शौचालयों अथवा सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। जिले को ओडीएफ घोषित करने के उपरांत अब ओडीएफ प्लस के मानदंडों के अनुरूप गांव में विकास कार्य प्रारंभ करा दिए गए हैं। ग्राम पंचायत कोयला में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की स्थापना के उपरांत इसके संचालन के लिए ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी होगी। इस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के माध्यम से कूड़े का निस्तारण करके गांव के आसपास लगने वाले भारी कूड़े के ढेर से निजात मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में हर घर से कूड़ा एकत्रित करने की कवायद में भी आम जन सहयोग करें। ग्राम पंचायत द्वारा घर-घर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा प्रदान करने के बदले जो भी न्यूनतम धनराशि निर्धारित की जाए वह जरूर दें ताकि ग्राम पंचायत की आय बरकरार रहे तथा सेवाएं भी लगातार जारी रहे। जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन के माध्यम से प्रत्येक घर में पेयजल पहुंचाने का कार्य चल रहा है। हमारी पृथ्वी का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है, इसलिए पानी की बर्बादी न होने दें और इसका बहुत ही समझदारी से उपयोग करें।उन्होंने चेन्नई जैसे शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन शहरों में जलस्तर काफी ज्यादा नीचे गिर गया है जिससे वहां पानी का भयंकर संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति हमारे सामने न आने पाए इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जल संसाधनों का उपहार सुरक्षित रखें।उन्होंने कहा कि पौधरोपण भी बेहतर पर्यावरण के लिए जरूरी है इसलिए आमजन पौधरोपण करें ताकि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ माहौल के साथ-साथ स्वच्छ हवा की मिले। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में यदि कोई कच्ची गलियां छूट गई हैं तो उन्हें पक्का कराएं और गांव में पानी का भराव न हो, इसके लिए जरूरी नाली और अन्य निर्माण कार्य भी कराना सुनिश्चित करें।कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, उपायुक्त एनआरएलएम मंसाराम यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद मिश्र, बीडीओ चमरौआ अभिनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed