फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   35 thousand stolen from dumper standing on crusher

Rampur News: क्रेशर पर खड़े डंपर से 35 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
35 thousand stolen from dumper standing on crusher
रामपुर। चौकी मासवासी क्षेत्र स्थित स्टोन क्रेशर परिसर में खड़े डंपर के केबिन में रखी 35 हजार की नकदी और हिसाब-किताब का रजिस्टर चोरी कर लिया गया। घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज खंगालने पर एक युवक की शिनाख्त कर ली गई, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। चालक जसविंदर सिंह ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना टांडा के भाटीखेड़ा गांव निवासी जसविंदर सिंह पुत्र करतार सिंह सोमवार को दोपहर अपने डंपर से रेता लेने के लिए मसवासी चौकी क्षेत्र स्थित सुपर इंडिया स्टोन क्रेशर पर आया था। चालक ने डंपर साइड में खड़ा कर दिया और धर्म कांटे पर माल की जानकारी लेने चला गया। इसी दौरान उसके डंपर से 35 हजार की नकदी व हिसाब का रजिस्टर चोरी हो गया। उसने घटना के बारे में क्रशर के स्टाफ को बताया तब उन्होंने स्टोन क्रेशर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार दो युवक डंपर के पास दिखे और केबिन खोलते पाए गए। इसमें एक युवक की पहचान हो गई है जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित वाहन चालक ने मसवासी चौकी पुलिस को एक नामजद सहित दो के खिलाफ लिखित तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया की मामले की तहरीर मिली है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article