{"_id":"61fac98b05ec15442240aa5b","slug":"342-caught-drinking-alcohol-in-public-places-police-administered-oath-rampur-news-mbd4177799125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 342 पकड़े, पुलिस ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 342 पकड़े, पुलिस ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 342 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई और सार्वजनिक स्थानों पर शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई।
एसपी अंकित मित्तल के निदेश पर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 342 लोगों को थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने सभी को शपथ दिलाई। बाद में पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। इसके साथ ही उनको विधानसभा चुनाव में मतदान करने के बारे में भी बताया गया।
जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने 27, गंज थाना पुलिस ने 35, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 45, स्वार थाना पुलिस ने दस, टांडा थाना पुलिस ने 22, अजीमनगर थाना पुलिस ने 12, मिलक खानम थाना पुलिस ने दस, बिलासपुर थाना पुलिस ने 35, खजुरिया थाना पुलिस ने 12, कैमरी थाना पुलिस ने 12, भोट थाना पुलिस ने आठ, शहजादनगर थाना पुलिस ने 23, मिलक थाना पुलिस ने 45, पटवाई थाना पुलिस ने 15, शाहाबाद थाना पुलिस ने 12, सैफनी थाना पुलिस ने 19 लोगों को पकड़कर शपथ दिलाई।