फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   राधे-राधे से गूंजी गलियां, नगर में निकली प्रभात फेरी

राधे-राधे से गूंजी गलियां, नगर में निकली प्रभात फेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
राधे-राधे से गूंजी गलियां, नगर में निकली प्रभात फेरी

विज्ञापन
रामपुर। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं के श्री राधे के जयघोष से गलियां गुंजायमान हो गईं।

मुहल्ला कैथ वाली मस्जिद में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह-सुबह राधा नाम सुनकर लोग निहाल हो गए। श्रद्धालुओं ने राधा नाम का सुमिरन करते हुए लोगों को सदाचार और प्रेम के मार्ग पर चलने का आहवान किया। सुबह छह बजे प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर पर लोग एकत्रित हुए। दीप प्रज्ज्वलन और राधा नाम के साथ प्रभातफेरी शुरू हुई और चूने वाला फाटक, मिस्टन गंज, बैजनाथ की गली, जैन मंदिर होते हुए मुहल्ला कैथ वाली मस्जिद स्थित सुरेन्द्र कुमार रस्तोगी के आवास पर विश्राम हुआ। भक्ति भाव से लोग गाजे बाजे के साथ आगे बढते रहे। श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा, हम हाथ उठाकर कहते है हम हो गए राधा रानी के, राधा रानी की जय महारानी की जय, जय वृन्दावन सरीखे भजन गाए। पूनम अरोरा ने तेरे मुकुट की रंगन पर इंद्र को धनुष वारूं पर का गायन किया। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया। विश्राम स्थल पर भजन कीर्तन और आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। अंत में संरक्षक वीरेन्द्र कुमार अरोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुनाल रस्तोगी, अमरनाथ खनेजा, चुन्ना भाई, सुभाष चंद्र वर्मा, आदित्य वर्मा, सभासद दिन्ने भाई, प्रेमजी बाटा वाले, मधु वर्मा, पूनम रस्तोगी, सृष्टीि रस्तोगी, ओम रस्तोगी, श्नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनुपम गर्ग, डिक्की आनंद, प्रवीन अग्रवाल, अंजुल कपूर, प्रदीप अग्रवाल, चिराग गर्ग, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed