फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   धूमधाम से निकली भगवान महावीर की रथयात्रा

धूमधाम से निकली भगवान महावीर की रथयात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली भगवान महावीर की रथयात्रा

विज्ञापन
रामपुर। भगवान महावीर जयंती पर बुधवार को नगर में जैन समाज के श्रद्धालुओं की ओर से भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रथयात्रा में भगवान महावीर के संदेश भी दर्शाए गए। रथयात्रा से पहले सुबह के समय प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया।

शोभयात्रा की शुरुआत नगर में फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुई। यहां से रथयात्रा हाथीखाना, नगर पालिका, शाहबाद गेट, शौकत अली रोड से सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में जैन इंटर कालेज के छात्रों का बैंड शामिल रहा। इसके साथ ही इंद्र-इंद्राणी भी रहे। इंद्र-इंद्राणी, खबासी, सारथी और मंगल कलश धारण करने के लिए श्रद्धालुओं ने बोली लगाई। रथयात्रा शुरू होने से पहले ध्वजारोहण किया गया। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अध्यक्ष जुगल किशोर जैन ने ध्वजारोहण किया जबकि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। रथयात्रा के माध्यम से जियो और जीने दो का संदेश दिया गया। साथ ही हिंसा का मार्ग छोड़कर दया-करुणा का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रथयात्रा में खबासी पुलकित जैन रहे तो मंगल कलश शीनू जैन ने धारण किया। सारथी संजय जैन और कुबेर श्रेयांश जैन बने, भारत भूषण जैन, शिखर चंद जैन, रमेश जैन और राहुल जैन इंद्र बने। रथयात्रा से पहले सुबह के समय श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाया। रथयात्रा पूर्ण होने के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार जैन, सर्वेश जैन, प्रमोद जैन, डा. ज्ञानेंद्र कुमार जैन, संजय जैन, विशाल जैन, रमेश जैन सेठी, सुभाष चंद्र जैन, आशीष जैन, नितेश जैन, अनीता जैन, सीमा खंडेलवाल, अंजू जैन, लक्ष्मी जैन, लीना जैन, शिखा जैन, दिशा जैन, सुमन जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed