{"_id":"5c5c802ebdec227d9070c20c","slug":"31549565998-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर 11 से शुरू होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर 11 से शुरू होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी को शुरू होंगी। मुंशी-मौलवी, कामिल और फाजिल की परीक्षा में जिले में करीब 2300 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो नगर में शेष चार तहसील मुख्यालयों पर बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक व सचल दल प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
हर साल अप्रैल-मई में होने वाली मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी इस बार यूपी बोर्ड व सीबीएसई की परीक्षाओं के साथ संपन्न होंगी। ऐसा कई साल बाद हो रहा है जब मदरसा बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय पर हो रही हैं। परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होंगी, जिसमें पहली पाली सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी। परीक्षाएं दो मार्च तक चलेंगी, इसके लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें रामपुर में श्री हरि इंटर कालेज, आगापुर में शिव इंटर कालेज, स्वार के मधुपुरा स्थित मनु इंटर कालेज, शाहबाद में आईएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर के नव चेतना शिक्षा निकेतन इंटर कालेज और टांडा में राधाकृष्ण यदुवंशी इंटर कालेज धर्मपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में करीब साढ़े सात सौ बालिका और 1500 से अधिक बालक परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक व सचल दल की नियुक्ति भी की जा चुकी है।