{"_id":"5b917f3a867a557ff47dd2a0","slug":"31536261946-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मृत लोगों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मृत लोगों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बिजली गिरने से दो लोगों की मौत के मामले में प्रशासन ने मृतकों के परिवार के लोगों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
घटना भोट थाना क्षेत्र के इंड्री गांव में बुधवार की शाम करीब साढे पांच बजे हुई थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब किसान खेत में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए खेत में काम कर रहे लोग गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर की धर्मशाला की ओर भागने लगे। इस दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से रामप्रसाद, मूंढापांडे निवासी रिंकू (30) और कल्लू गंभीर से रूप से झुलस गए थे। इन तीनों में से रामप्रसाद और रिंकू की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसे कल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूंढापांडे का रहने वाला रिंकू अपनी रिश्तेदार में जा रहा था और कल्लू चाट-पकौड़ी बेचने के काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे में मरे रिंकू व राम प्रसाद को अब प्रशासन की ओर से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायल को भी मुआवजा दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी ने बताया कि मुआवजे के लिए एसडीएम से रिपोर्ट तलब की गई है। पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा की धनराशि दी जाएगी।