{"_id":"59a6e3534f1c1b52738b472b","slug":"31504109395-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में मनाली जोन रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में मनाली जोन रहा प्रथम
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
उपमंडल मुख्यालय आनी के राजा रघुवीर सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसके चलते कुल्लू, मनाली, बंजार आनी और निरमंड जोनों के 35 स्कूलों की 400 छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और योग आदि में हिस्सा रही हैं। मार्चपास्ट में मनाली जोन प्रथम रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को आनी विस क्षेत्र के विधायक खूबराम आनंद ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अपना महत्व है। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को बधाई दी। उन्होंने स्कूल के पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए साढ़े 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने खेलों के सफल आयोजन के लिए ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये दिए। इस दौरान एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके कायस्था, मनोज कुमार, सतपाल ठाकुर, इंदिरा आनंद, डीएसपी बलदेव ठाकुर, गुलाब ठाकुर, विजय ठाकुर, धनी राम ठाकुर, रतन भारद्वाज, दिलीप जोशी, सीमा शर्मा, सीमा वर्मा, भगवान दास सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, अभिभावक मौजूद रहे।