फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   26 brick kilns closed on NGT orders, fine of Rs 20 crores imposed

Rampur News: एनजीटी के आदेश पर 26 ईंट भट्ठे बंद, 20 करोड़ का लगा जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
26 brick kilns closed on NGT orders, fine of Rs 20 crores imposed
रामपुर। जिले के 26 ईंट भट्ठे प्रदूषण फैलाने में फंस गए हैं। एनजीटी ने इस मामले में 26 ईंट भट्ठों के संचालकों पर 20 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। प्रशासन ने जुर्माना वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अब आरसी जारी की जाएगी। ईंट भट्ठा संचालक नियमों की अनदेखी कर लगातार प्रदूषण फैला रहे हैं। इसको लेकर मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के पास पहुंचा तो एनजीटी ने 26 भट्ठों को प्रदूषण फैलाने का दोषी मानते हुए उन पर करीब बीस करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही इस मामले में जुर्माना की राशि वसूले जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश के बाद प्रशासन ने अपने स्तर से कवायद शुरू कर दी है। जुर्माना की वसूली के लिए भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही भट्ठों का संचालन बंद करा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी एसडीएम व तहसीलदारों को आदेश जारी किया गया है कि भट्ठा संचालकों पर लगे जुर्माना को वसूला जाए। यदि इसके बाद भी जुर्माना की राशि वसूली नहीं होती तो उनके खिलाफ आरसी जारी की जाए। प्रदूषण फैलाने में दोषी पाए गए सभी 26 भट्ठों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed