फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   25thousand metric tone wheat reached at purchasing center

खेतों से कट गया 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं, केंद्रों पर पहुंचा 25 हजार मीट्रिक टन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
25thousand metric tone wheat reached at purchasing center
रामपुर। जिले में गेहूं की फसल करीब 70 फीसदी कट चुकी है। लेकिन, क्रय केंद्रों पर इसकी छह फीसदी फसल ही पहुंची है। जिससे जाहिर है कि किसान कम संख्या में ही क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। क्रय केंद्रों पर गेहूं कम पहुंचने के पीछे कई वजह मानी जा रही हैं। इनमें लॉकडाउन की आशंका से लेकर बिलासपुर क्षेत्र के किसानों द्वारा उत्तराखंड में गेहूं बेचने और बड़ी संख्या में किसानों द्वारा सीड्स प्लांट को गेहूं बेचने की आशंका है।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की गई। पंचायत चुनाव निपटने के बाद अब क्रय केंद्रों पर धीरे-धीरे गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ रही है। मौजूदा समय में करीब तीन हजार मीट्रिक टन गेहूं की रोजाना खरीद की जा रही है लेकिन, गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं जिले की कुल उत्पादकता और अब तक काटे जा चुके गेहूं की तुलना में काफी कम है। जिले में गेहूं की फसल का कुल रकबा करीब 146516 हेक्टेयर है जिसकी कुल अनुमानित उत्पादकता करीब 6 लाख 40 हजार मीट्रिक टन है। कृषि विभाग के अनुसार अभी तक करीब 70 फीसदी गेहूं की कटाई हो चुकी है। यानि करीब 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं कट चुका है लेकिन, जिले में क्रय केंद्रों पर शनिवार तक 25 हजार मीट्रिक टन की खरीद हुई थी जो कि कुल काटे गए गेहूं का करीब छह फीसदी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed