फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   2559 students appeared in cbse exam

2569 परीक्षार्थियों ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और पॉलिटिकल सांइस की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
2559 students appeared in cbse exam
2569 परीक्षार्थियों ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और पॉलिटिकल सांइस की परीक्षा
विज्ञापन

क्रासर
मंगलवार को हुई सीबीएसई की परीक्षा से अनुपस्थित रहे 20 परीक्षार्थी
फोटो-6,7
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सीबीएसई 10 वीं की टर्म-2 की इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में 2554 परीक्षार्थी शामिल हुए। 12 वीं की पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा में 20 परीक्षार्थियों ने दी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में हुई।

मंगलवार को हाईस्कूल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा जिलेभर में नौ परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 2575 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2554 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 20 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। इंटर पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंटपाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आरएएन पब्लिक स्कूल बिलासपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई। तीनों परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में 20 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। बगैर मास्क के परीक्षार्थियों और परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों और शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों के अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed