फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   2500 couples will tie the knot in March

Rampur News: मार्च में विवाह बंधन में बंधेंगे 2500 जोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
2500 couples will tie the knot in March
रामपुर। मार्च के पहले सप्ताह में 2500 जोड़े विवाह के बंधन में बधेंगे। फिजिकल काॅलेज के मैदान में होने वाले समारोह की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने सामूहिक विवाह के लिए आए ऑनलाइन आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में कार्यक्रम के लिए डीएम जोगिंदर सिंह और सीडीओ नंदकिशोर कलाल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से प्राप्त आवेदन पत्रों का खंड विकास अधिकारी और नगरीय क्षेत्र के आवेदन पत्रों का संबंधित अधिशासी अधिकारी के स्तर से सत्यापन होना है। सत्यापन की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई जाए, लापरवाही होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी या अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना के तहत निर्धारित पात्रता रखने वाले लाभार्थी अनिवार्य रूप से योजना का लाभ लें। योजना के तहत जिले में 2500 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed