फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   24 students of dma selected in district basket ball team

जनपदीय बास्केटबॉल टीम के लिए हुए ट्रायल, डीएमए के 24 खिलाड़ियों का चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
24 students of dma selected in district basket  ball team
रामपुर। राज्य स्तरीय अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम में चयन के लिए ट्रायल हुए। इस ट्रायल में बालक व बालिका वर्ग में दयावती मोदी अकादमी के 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 21 अगस्त तक होगी।
विज्ञापन

जनपदीय टीम में चयन के लिए ट्रायल शनिवार को नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें बालक और बालिका वर्ग की टीम का गठन किया गया। चयनित टीम अब 17 से 21 अगस्त तक रामपुर में होने वाली राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। ट्रायल में बालकों की टीम में दयावती मोदी अकादमी के शयान अहमद, पृथ्वी श्रीवास्तव, काव्यांश भारद्वाज, उदय श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, वासिफ रजा खान, वेदांत मेहरोत्रा, गोपेंद्र चौधरी, यश शर्मा, हिमांशु यादव और अभिषेक कुमार शामिल हुए। बालिकाओं की टीम में भी दयावती मोदी अकादमी की खुशी, कनिका चौहान, अभिलाषा सिंह, जपनीत कौर, नितिका गंगवार, राफिया चौधरी, प्रदनया, अनुष्ठा भारद्वाज, सौम्या सिंह, श्रेया यादव, अविका चौहान, इशरीन कौर शामिल हुई। अध्यक्ष मुकुल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष रामपुर में 32वीं स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह अंडर 18 टूर्नामेंट 17 से 21 अगस्त तक होगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ दयावती मोदी अकादमी में किया जाएगा और इसका समापन 21 अगस्त को उत्सव पैलेस में होगा। उन्होंने बताया कि रामपुर जनपदीय की चयनित टीम राज्य स्तरीय में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर यश राज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, तुषार शर्मा, मनीष खुराना, सुमिल अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed