फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   23 candidates could not get votes even equal to NOTA

नोटा के बराबर भी मत नहीं ला सके 23 प्रत्याशी.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
23 candidates could not get votes even equal to NOTA
विधानसभा चुनावों में ताल ठोंकने वाले 23 प्रत्याशी नोटा के बराबर वोट भी हासिल नहीं कर सके। हालात ये रहे कि इनमें से कोई भी प्रत्याशी एक हजार तक का आंकड़ा नहीं छू सका।
विज्ञापन

मिलक विधानसभा सीट पर 1479 लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि इस सीट पर लोकशक्ति पार्टी की प्रत्याशी बबीता रानी को 803, निर्दलीय अंकुर सागर को 636 वोट ही मिले। स्वार विधानसभा सीट पर 1031 लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि यहां से पिछड़ा समाज पार्टी के प्रत्याशी जगपाल सिंह को 642, माइनोरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी अरशद वारसी को 596, निर्दलीय प्रत्याशी शिवप्रसाद को 654, निर्दलीय मोनिस खान को 774 और आम आदमी पार्टी के मोहम्मद आसिफ को 780 वोट ही मिले। चमरौआ विधानसभा सीट पर 981 लोगों ने नोटा का बटन जबकि सबका दल यूनाइटेड के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को 679, जागरूक जनता पार्टी के जुबैर को 196, निर्दलीय फहीम अहमद को 893, निर्दलीय अखिलेश को 271, निर्दलीय कृपाल सिंह को 331, निर्दलीय राजपाल को 586 और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जुल्फिकार अली तुर्क को 423 वोट ही मिले। बिलासपुर विधानसभा सीट पर 1197 लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि निर्दलीय हरजीत सिंह को 702, निर्दलीय कृष्णकांत परमेश्वरी को 624, निर्दलीय ओमराधेश्याम लोधी को 221, भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी भूपराम को 229, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी निर्मल सिंह को 391 और जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी जगदीश सरन पटेल को 522 वोट ही मिले। रामपुर शहर विधानसभा सीट से भी 1168 लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि निर्दलीय प्रत्याशी जावेद खां को 197 तो निर्दलीय प्रत्याशी हबीब उल जफर खां को 326 वोट ही मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed