फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   223 complaints brought about bad electricity bills

खराब बिजली बिलों को लेकर आईं 223 शिकायतें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
223 complaints brought about bad electricity bills
रामपुर के मोहल्ला लाल कब्र स्थित विद्युत समस्या समाधान दिवस पर परेशानी बताते उपभोक्ता।संवाद न्? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से जिलेभर में आयोजित किए जा रहे विद्युत समाधान शिविरों में पूरे जिले से 370 शिकायतें आईं, जिनमें 336 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। 34 शिकायतें अभी लंबित हैं। सबसे अधिक 223 शिकायतें खराब बिजली बिलों को लेकर थीं।
विज्ञापन

जिले में बिजली विभाग से जुड़ी तमाम शिकायतें हैं। आए दिन जिलाधिकारी से लेकर तमाम प्रशासनिक अफसरों के पास इस संबंध में शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में इन शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के आदेश पर 11 जनवरी तक न्याय पंचायत एवं वार्ड स्तर पर विद्युत समाधान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 18 स्थानों पर शिविर लगाए गए, जिसमें से पांच शिविर रामपुर शहर में आयोजित किए गए। 13 शिविर सैदनगर, स्वार, मिलक, शाहबाद, चमरौआ और बिलासपुर विकास खंड क्षेत्र की न्याय पंचायतों में लगाए गए। इस दौरान जिलेभर में लगे शिविरों में बिजली से संबंधित 370 शिकायतें आईं, जिसमें 336 शिकायतों का निस्तारण हो गया। 34 शिकायतें अभी लंबित हैं। इनमें सर्वाधिक 223 शिकायतें खराब बिजली बिलों से संबंधित थीं, तो 133 शिकायतें खराब बिजली मीटरों को लेकर आईं थीं। पूरे जिले में दो नए कनेक्शन जारी किए गए। 12.37 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। इस बीच अधिशासी अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के शिविरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed