फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चुनाव खत्म, अब दूसरे प्रत्याशियों को जिताने का जिम्मा

चुनाव खत्म, अब दूसरे प्रत्याशियों को जिताने का जिम्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
चुनाव खत्म, अब दूसरे प्रत्याशियों को जिताने का जिम्मा

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव निपटने के बाद रामपुर के नेताओं का जिम्मा अब दूसरे प्रत्याशियों को जिताने का है। गठबंधन में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां सपा के स्टार प्रचारक हैं, तो भाजपा की ओर से राज्यमंत्री बलदेव औलख को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता फैसल खां लाला भी स्टार प्रचारक हैं, जो अब दूसरे जिलों के प्रत्याशियों को जिताने के जीतोड़ मेहनत करेंगे।

देश में इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इसके लिए पहले तीन चरणों के लिए मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में रामपुर संसदीय सीट पर चुनाव था। लिहाजा, गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां प्रत्याशी हैं। वह नौ बार से शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनते आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के वक्त उन्हें प्रदेश में दूसरे नंबर का नेता कहा जाता था। लिहाजा, सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके साथ ही वह समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। ऐसे में आजम खां के कंधों पर अपनी सीट के साथ ही दूसरे प्रत्याशियों की सीटों को जिताने का जिम्मा है। लिहाजा, अब अपना चुनाव खत्म हो गया है, जिसके बाद पूरा ध्यान दूसरे प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर होगा। वहीं, भाजपा के टिकट पर अभिनेत्री जयाप्रदा नाहटा चुनाव मैदान में हैं। वह यहां से दो बार सांसद रहीं हैं। हालांकि, उन्हें भाजपा ने अपना स्टार प्रचारक तो नहीं बनाया है, लेकिन जयाप्रदा यह साफ कर चुकी हैं कि यदि उन्हें पार्टी की तरफ से आदेश आया तो अब वह दूसरे प्रत्याशियों के प्रचार में मदद करेंगी। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। रामपुर के चुनाव के बाद अब वह दूसरे चरणों के चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस की तरफ से अल्पसंख्यक कांग्रेेस के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला को चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया है। हालांकि, उन्होंने खुद आजतक कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed