{"_id":"59eb6c644f1c1bd0538b889d","slug":"21508600932-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निर्दलीय प्रत्याशी कूदे चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निर्दलीय प्रत्याशी कूदे चुनाव मैदान में
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल (रोहड़ू)।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूद गए हैं। शनिवार को नावर के पुजारली-4 निवासी सुंदर सिंह नैंटा ने नामांकन भरा। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को भी जुब्बल की धार पंचायत के लोकिंद्र झौहटा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल नहीं किए।
सुंदर सिंह नैंटा ने बताया कि वह पूर्व में कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। साथ ही एपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके है। उन्होंने बताया कि जुब्बल-कोटखाई में परिवर्तन होना जरूरी है। क्षेत्रवासियों को विकास के नाम पर मात्र गुमराह किया गया। विकास के आंकड़े कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। ऐसे में सभी दलों को छोड़कर क्षेत्र के लोग उन्हें अपना समर्थन देंगे।