फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मिड डे मील की गुणवता परखने को स्कूलों में छापेमारी, नमूने भरे

मिड डे मील की गुणवता परखने को स्कूलों में छापेमारी, नमूने भरे

Thu, 27 Jul 2017 01:10 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
मिड डे मील की गुणवता परखने को स्कूलों में छापेमारी, नमूने भरे
मिड डे मील की गुणवत्ता परखने को स्कूलों में छापेमारी, नमूने भरे
विज्ञापन

रामपुर। स्कूलों में बंट रहे मिड डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर नमूने भरे । छापेमारी के दौरान टीमों ने दूध, तहेरी, दाल के नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

स्कूलों में बच्चों को सही गुणवत्ता का मिड डे मील नहीं बांटा जा रहा है। इसका खुलासा सप्ताह भर पहले आई लैब की रिपोर्ट में हो चुका है। जिसमें पूर्व में लिए गए कई नमूने जांच में अधोमानक पाए गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीएसए को इस संबंध में कार्रवाई के लिए लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद डीएम ने इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग को फिर से स्कूलों में छापेमारी कर सैंपल लेने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जिले भर के तमाम स्कूलों में छापेमारी की। टीम ने प्राथमिक स्कूल सूरजपुर में दूध, मिलक इच्छा राम व पंजाबनगर में तहेरी के सैंपल भरे। इसके अलावा खौद में धनिया पाउडर, सैदनगर में चने की दाल, प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर में तहेरी, प्राथमिक विद्यालय हसनपुर बिलासपुर में चावल, कोठाजागीर में मिश्रित दाल का नमूना भरा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी चमन लाल के मुताबिक कुल मिलाकर नौ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए हैं। इन सभी को जांच के लिए लैब भेज दिय गया है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed