फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   20chidren injured in accident

स्कूली बस खाई में पेड़ से टकराई 20 बच्चे चोटिल

Tue, 18 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मीरीपीरी खालसा एकेडमी की बच्चों को लेकर आ रही एक बस में गेहूं भरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने साइड मार दी, जिसके कारण अनियंत्रित बस रोड किनो खाई में जाकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो टीचरों समेत 20 बच्चे चोटिल हो गए। घायलों का अलग अलग चिकित्सकों से उपचार कराया गया। पुलिस ने बस को खाई में से निकलवाई। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई।       

कोतवाली के ग्राम नबाबगंज स्थित मीरीपीरी खालसा एकेडमी स्कूल की एक बस बेगमाबाद से बच्चों को लेकर आती व जाती है। सोमवार की अपराह्न करीब चार बजे बस का चालक कशमीर सिंह निवासी ग्राम कायमगंज थ्राना खजुरिया बस को लेकर स्कूल से बेगमाबाद को जा रहा था। नबाबगंज रोड पर श्री गुरुनानक राईस मिल के पास गेहूं भरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने बस में साइड मार दी, जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस रोड किनारे खाई में जाने में लगी, मगर वह रोड किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हालांकि, घटना के दौरान बस में सवार बच्चों व शिक्षिकाओं ने शोर शराबा मचाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरन चालक गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्राली समेंत भाग गया। इस बीच सूचना पाकर तमाम राहगीर व सीड़स एसोसिएशन के चेयरमैन अमृतपाल सिंह गिल हैप्पी, गुरजीत सिंह गिल आदि लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने बस में सवार बच्चों व शिक्षिकाओं को बस से बाहर निकाला। घायल दो शिक्षिकाओं समेंत सभी बच्चों को अलग अलग चिकित्सकों के पास भेजा गया, जिन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।  पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच की।  बाद में चालक सभी को लेकर गंतव्य को रवाना हो गया। प्रधानाचार्य हरजीत सिंह ने बताया कि बस की स्पीड कम हेेने के कारण हादस बड़ा होने से टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों के मामूली चोट लगी है। बस में सवार सभी बच्चे व शिक्षिकाएं स्वस्थ्य हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि कोई रिपेेर्ट लिखाने ही नहीं आया है। उधर, सोमवार की  सुबह नैनीताल हाईवे पर संदली होटल के पास रामपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ने सामने से आ रही एक कार में साइड मार दी, जिसके कारण कार खाई में चली गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed