फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कोयला बनने की भट्ठी बंद नहीं करने पर तीन के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई

कोयला बनने की भट्ठी बंद नहीं करने पर तीन के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई

Mon, 26 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोयला बनने की भट्ठी बंद नहीं करने पर तीन के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई
शाहबाद। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा कुछ दिन पूर्व नगर में अभियान चलाकर रामपुर मार्ग और आंवला मार्ग पर कोयला बनाने वाली भट्ठियों को प्रदूषण फैलाने के कारण बंद करा दिया था। इसके बाद भी कुछ संचालकों ने भट्ठी बंद नहीं की थी। रविवार दोपहर तहसीलदार ने पुलिस को साथ लेकर कोयला बनाने वाली भट्ठियों का निरीक्षण किया तो तीन भट्ठियां चलती मिली। पुलिस तीनों भट्ठी संचालकों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उधार के रुपये न देने पर धारदार हथियार मारकर किया घायल
शाहबाद। जयडोली निवासी श्याम सिंह पर गांव के ही एक व्यक्ति के कुछ रुपये उधार थे। बताया जाता है कि रविवार दोपहर उधार वाले व्यक्ति ने श्याम सिंह से अपने रुपये देने को कहा लेकिन श्याम सिंह ने रुपये देने में आनाकानी की तो गुस्साए व्यक्ति ने श्याम सिंह को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। घायल श्याम सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घायल श्याम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या की धर्म सभा को लेकर पूरे दिन अलर्ट रही पुलिस
शाहबाद। शिव सेना और विश्व हिंदू परिषद द्वारा रविवार को अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया गया था। इससे शाहबाद नगर में भी पुलिस पूरे दिन रविवार को अलर्ट रही। रविवार को रामपुर से शाहबाद पुलिस भेजकर नगर के मुख्य मुख्य चैाराहों पर पुलिस को तैनात किया गया था। नगर के सभी बस अड्डों पर भी पूरे दिन पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed