{"_id":"5bae83ba867a555b081aa4a1","slug":"201538163642-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी कटने से बाधित रही बीएसएनएल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी कटने से बाधित रही बीएसएनएल सेवा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने के कारण नगर में तीन घंटे तक बीएसएनएल की सेवा बाधित रही। सुबह करीब दस बजे जौहर विवि के निकट ओएफसी केबल कट गई। इससे नगर में बीएसएनएल की ब्राडबैंड, लैंडलाइन और मोबाइल सेवा बाधित हो गई। ब्राडबैंड ठप होने से बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। सूचना पर कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर मरम्मत कार्य किया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे सेवा सुचारू हो सकी।
बीएसएलएन की सेवा शुक्रवार की सुबह दस बजे अचानक बंद हो गई। लैंडलाइन, मोबाइल फोन के साथ-साथ ब्राडबैंड सेवा भी बंद हो गई। इस वजह से बैंक की कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। अन्य कई सरकारी दफ्तर जहां बीएसएलएन की ब्राडबैंड सेवा है, वह बाधित हो गई। जानकारी मिलने पर बीएसएनएल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर ओएफसी लाईन की मरम्मत कर सेवा को सुचारू कराया। दोपहर डेढ़ बजे से बीएसएनएल की सेवा फिर से शुरू हो सकी। इस वजह से बैंकों में लेन-देन प्रभावित रहा।