फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   श्री बालाजी महाराज का सजा दरबार, रात भर किया गुणगान

श्री बालाजी महाराज का सजा दरबार, रात भर किया गुणगान

Tue, 25 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
श्री बालाजी महाराज का सजा दरबार, रात भर किया गुणगान
रामपुर। श्री बालाजी दरबार में श्रद्धालु रात भर बाबा के भजनों पर झूमते रहे। श्री बालाजी महाराज के साथ ही हनुमान जी और श्रीराम भगवान के भजनों पर श्रद्धालु करतल ध्वनि के साथ बाबा का गुणगान करते रहे।
विज्ञापन

उत्सव पैलेस में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के अलौकिक शृंगार से की गई। बाबा का शृंगार कर दरबार सजाया गया और फिर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर गुणगान महोत्सव की शुरुआत हुई। पूजन हाथरस से पधारे आचार्य संदीप कृष्ण भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में मुरादाबाद पीठाधीश विमला राघव जी के सानिध्य में भक्तों ने बाबा का गुणगान किया। इसके बाद अन्य जनपदों व प्रदेश से आए भजन गायकों में हनुमानगढ़ से आए अमित बंसल ने छम-छम नाचे लांगुरिया, पलकों का घर आदि भजन सुनाए। फतेहाबाद से आईं भजन गायिका मोना मेहता ने बाबा की मस्ती, सांवरी सूरत आदि भजन प्रस्तुत किए। पश्चिम बंगाल से आईं भजन गायिका सरिता ओझा ने अंजनी के लाला हमने तुमसे ये अरज लगाई आदि भजन गाए। इसके साथ ही मैं दुनिया छोड़ के आ गया बाला जी के मंदिर में, मेहंदीपुर में सजे तेरा दरबार बालाजी, बालाजी मेरे घर आना, एक बार आओ जी बालाजी म्हारे आंगणा, अपना सालासर बाला बाबा बड़ा दिलवाला आदि भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान संयोजिका नीलम रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, तुषार अरोरा,सुमित, दीपक शर्मा, मनोज कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed