फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एक-एक बैड पर दो मरीज, नहीं मिल रहा उपचार

एक-एक बैड पर दो मरीज, नहीं मिल रहा उपचार

Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
एक-एक बैड पर दो मरीज, नहीं मिल रहा उपचार
एक-एक बैड पर दो मरीज, नहीं मिल रहा उपचार
विज्ञापन

रामपुर। बदलते मौसम में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। इसका असर जिला अस्पताल में मरीजों की देखभाल पर भी पड़ने लगा है। कहीं -एक बैड पर दो-दो मरीज इलाज करा रहे हैं तो कहीं मरीजों को खून की जांच के लिए भी इधर उधर भटकना पड रहा है। कई को तो बाहर ही जांच करानी पड़ रही है।

बदलते मौसम में बुखार अपने पैर पसारने लगा है। पिछले दस दिन से बुखार काफी परेशान कर रहा है। खातसौर से वायरल, डेंगू ने भी लोगों को जकड़ना शुर कर दिया है। बुखार के कहर के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में तो बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डाक्टरों के क्लीनिक पर इन दिनों बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ी है। जिला अस्पताल में ही पिछले चौबीस घंटे में सौ बुखार पीड़ित भरती हुए हैं। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में इसके अलावा ओपीडी में भी बुखार पीड़ित आए हैं। इसी तरह निजी डाक्टरों के क्लीनिक पर भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। लगातार संख्या बढ़ने ीकी वजह से हालत यह है कि एक-एक बैड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालत काफी खराब हो चली है। मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुखार में खून की जांच के लिए भी भटकना पड़ रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। कई मरीजों को खून की जांच के लिए बाहरी पैथालाजी का भी रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed