{"_id":"596281d94f1c1be6538b45d6","slug":"201499627993-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तेजी से हो रहा विकास: ओमप्रकाश धनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तेजी से हो रहा विकास: ओमप्रकाश धनकर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
यूपी में तेजी से हो रहा विकास
रामपुर। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनकर रविवार शाम रामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि देश और यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। वह दस साल पहले विधानसभा चुनावों में पश्चिमी यूपी के प्रभारी थे। तब से लेकर अब तक प्रदेश में काफी बदलाव हुआ है। पिछली सरकारों में एक जाति व मजहब विशेष का विकास व संरक्षण होता था लेकिन, अब सबका विकास हो रहा है। यूपी ने अभी तक जातिवाद, क्षेत्रवाद और सांप्रदायिकवाद की राजनीति का दंश झेला है। प्रदेश में पिछली सरकार में नौकरी के लिए अफसरों के पास धर्म विशेष के लोगों की लिस्ट पहुंच जाती थी लेकिन, अब सबको समान रूप से अवसर मिल रहे हैं। इससे पहले गेस्ट हाउस पहुंचने पर यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं यांत्रिकी सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री ने श्रीराधा-कृष्ण की पेंटिंग भेंट की और शॉल ओड़ाया। स्वागत के दौरान राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी अजय तिवारी, ख्यालीराम लोधी, अवधेश शर्मा, जागेश्वरदयाल दीक्षित आदि शामिल रहे।