Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   201 families got back their lost mobile phones on Dhanteras201 families got back their lost mobile phones on Dhanteras

Rampur News: धनतेरस पर 201 परिवारों को मिला खोया मोबाइल

Sat, 07 Nov 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
201 families got back their lost mobile phones on Dhanteras201 families got back their lost mobile phones on Dhanteras
रामपुर। दिवाली के पावन अवसर पर रामपुर पुलिस ने 201 परिवारों की दीपावली खास बना दी। पुलिस ने करीब 31 लाख रुपये कीमत के 201 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर धनतेरस पर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। हाथ में खोया हुआ मोबाइल आते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। किसी ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया तो किसी के लिए यह दीपावली का सबसे यादगार तोहफा बन गया।
विज्ञापन

नवीन पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अनिल सिंह शिशोदिया ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, मोबाइल खोने के बाद लोग उसकी तलाश में थानों और पुलिस कार्यालय के चक्कर काटते हैं, लेकिन फोन वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है। ऐसे में 201 लोगों को उनके मोबाइल लौटाना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि रही।
विज्ञापन

मोबाइल बरामद करने के लिए सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात सीईआईआर पोर्टल टीम ने लगातार काम किया। मोबाइल गुम होने की शिकायतों और सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के आधार पर उनकी तलाश शुरू की गई। तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 201 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed