फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   200 bighas of wheat crop belonging to 23 farmers burnt in fire, highway blocked for compensation

Rampur News: आग से 23 किसानों की 200 बीघा गेहूं की फसल जली, मुआवजे के लिए हाईवे जाम

Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
200 bighas of wheat crop belonging to 23 farmers burnt in fire, highway blocked for compensation
रामपुर। रतनपुरा के पास आंगा और खौद गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग से करीब 23 किसानों की 200 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आक्रोशित किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम कुमार गौरव और सीओ मौके पर पहुंचे और किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि प्रथम दृष्टया 23 किसानों की 200 बीघा फसल के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन भूमि की नपाई कर रहा है। प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आग बुझाने के दौरान किसान शकील झुलस गया। अन्य किसानों ने कपड़ों में लगी आग बुझाकर उसे बचाया। उसने बताया कि आग बुझाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे उसके हाथ और पैर झुलस गए। एसडीएम ने बताया कि एक किसान हल्का झुलसा है।

इन किसानों की फसल जली : डॉक्टर आरिफ, नवी अहमद, गुलशन, इशाकुल, नवी हुसैन, छत्तर सिंह, मिश्र पार सिंह, अरविंद, इरसाद, सफीक हाजी, राम चरन, साहिद, कदीर, रनुआ, नासिर, सकील, समीर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed