फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   20 observer will conduct bed entrance exam

20 पर्यवेक्षक, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
20 observer will conduct bed entrance exam
रामपुर। छह जुलाई को प्रस्तावित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के 20 पर्यवेक्षक, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट की डयूटी लगाई गई है। प्रवेश परीक्षा शहर में 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। रामपुर जिले को 3449 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसके लिए प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासन का एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेगा। सभी परीक्षा केंद्रों को एक ही जोन में रखा गया है। जिसका जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर को बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों को पांच सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक एक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक को बीएड प्रवेश परीक्षा का नोडल अफसर बनाया गया है। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा सूची फाइनल करने के बाद रिपोर्ट शासन और विश्वविद्यालय के संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के नियंत्रक को भेज दी गई है। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय को यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed