फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1950 persons taken red card

पुलिस ने 1950 लोगों को जारी किए रेड कार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
1950 persons taken red card
शाहबाद (रामपुर)। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले आशंकित लोगों को पुलिस ने रेड कार्ड जारी कर दिए हैं। अब तक सैफनी, पटवाई और शाहबाद पुलिस ने 1950 लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिए हैं। पुलिस की ओर से रेड कार्ड जारी करने के बाद उन्हें चुनाव में गड़बड़ी न करने की चेतावनी दी गई है। कहा है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव कार्य कर रहा है। इसको लेकर चुनाव में गड़बड़ी करने वाले आशंकित 3350 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। जिसकी लिस्ट शाहबाद, पटवाई और सैफनी पुलिस द्वारा बनाई गई है। पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि 1150 लोग चिह्नित किए हैं। जिसमें से 1100 लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिए गए हैं। शाहबाद कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि 1100 लोग चिह्नित किए हैं। जिसमें से 450 लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं, सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कटियार ने बताया कि एक हजार लोगों को चिह्नित किया है। इस दौरान 500 लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं। थाना प्रभारियों का कहना है कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले यह वो आशंकित लोग हैं। जिन्हें रेड कार्ड जारी किए गए हैं। रेड कार्ड जारी करने वालों पर पुलिस और खुफिया विभाग की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed