फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मंडलायुक्त एवं आईजी के साथ डीएम को देख भड़के सपाई

मंडलायुक्त एवं आईजी के साथ डीएम को देख भड़के सपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त एवं आईजी के साथ डीएम को देख भड़के सपाई

विज्ञापन
रामपुर। मंडलायुक्त यशवंत राव एवं आईजी रमित शर्मा के साथ जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को देख समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने जिलाधिकारी को वहां से हटाने की मांग की, जिसके बाद जिलाधिकारी निरीक्षण भवन से चले गए। हलांकि कमिश्नर ने कहा कि वह प्रोटोकॉल के तहत आए थे।

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद मंडलायुक्त एवं आईजी जिलाधिकारी के खिलाफ जांच करने रामपुर आए थे। इस बीच सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता अपनी शिकायत लेकर मंडलायुक्त के पास आ गए, जहां पहले से ही जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह मौजूद थे। उन्हें देखते ही सपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे। बाद सपाइयों की आपत्ति के बाद जिलाधिकारी निरीक्षण भवन से निकल गए। मंडलायुक्त यशवंत राव ने बताया कि जिलाधिकारी सिर्फ प्रोटोकॉल के तहत आए थे। वह यहां कुछ मिनट तक रूकने के बाद चले गए थे। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने भी कहा कि वह प्रोटोकॉल के तहत वहां गए थे और सपाइयों की आपत्ति के पहले वहां से चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed