फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पालिथीन जब्त करने को लेकर पान दरीबा में हंगामा

पालिथीन जब्त करने को लेकर पान दरीबा में हंगामा

Thu, 26 Jul 2018 11:55 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
पालिथीन जब्त करने को लेकर पान दरीबा में हंगामा
रामपुर। पॉलिथीन को लेकर बृहस्पतिवार को चलाया गया अभियान दुकानदारों के विरोध की भेंट चढ़ गया। टीम ने बीस किलो पॉलिथीन जब्त कर ली,जिस पर दुकानदार भड़क गए और फिर टीम को एक स्थान से जब्त की गई 15 किलो पॉलिथीन को वापस करना पड़ गया। हालांकि अफसरों का दावा है कि इस दौरान दो हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

पॉलिथीन के इस्तेमाल पर सरकार प्रतिबंध लगा चुकी है। शासन ने पालिथीन को जब्त करने के निर्देश दिए हैं। रामपुर पालिका में यह अभियान अब तक ईओ के न होने की वजह से नहीं चल पा रहा था। एसडीएम सदर को ईओ का चार्ज मिलने के पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। इसके लिए टीमों का भी गठन किया गया है,लेकिन पालिका की ओर से शुरू किया गया यह अभियान दुकानदारों के विरोध की भेंट चढ़ गया। पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली के सामने अभियान की शुरुआत की। यहां पर एक दुकान से पांच किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ ली। टीम ने एक दुकानदार पर एक हजार रुपये जुर्माना भी डाल दिया। जुर्माना को लेकर यहीं पर हंगामा शुरू हो गया। यहां पर किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद पालिका की टीम पान दरीबा पहुंच गई,जहां पर स्वार के एक दुकानदार के कब्जे से 15 किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ ली। पालिथीन के पकड़ने के बाद पालिका की टीम ने दुकानदार पर जुर्माना डालना शुरू कर दिया। इसको लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच पालिका की टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी होने लगे। काफी देर के हंगामे के बाद पालिका की टीम को जब्त की गई 15 किलोग्राम पॉलिथीन को वापस करना पड़ गया। हालांकि पालिका का दावा है कि उक्त दुकानदार से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों के हंगामे को देखते हुए पालिका की टीम को यहां से वापस आना पड़ा। यहां पर पालिका की टीम उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया,लेकिन कोई भी अफसर यहां नहीं पहुंचा। पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और पांच किलोग्राम पालिथीन जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed