फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Illegal plotting on 40 bighas of land at Chamarpura intersection demolished.

Rampur News: चमरपुरा चौराहे पर 40 बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Wed, 09 Sep 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting on 40 bighas of land at Chamarpura intersection demolished.
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने चमरपुरा चौराहे पर करीब 40 बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के मुताबिक इस्माइल खां, जीमल अहमद खां और मोहसिन खां द्वारा कराई गई प्लॉटिंग के संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। सुनवाई के बाद सचिव ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को इन आदेशों के अनुपालन में थाना शहजादनगर से पुलिस बल लिया गया। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत प्लॉटिंग में किए गए निर्माण को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के तहसीलदार रणवीर सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार शिशोदिया तथा अवर अभियंता ओम प्रकाश मालवीय और रवि शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
आरडीए क्षेत्र में बिना स्वीकृति की प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को भी भूखंड खरीदने से पहले ले-आउट और मानचित्र की स्वीकृति अवश्य जांचनी चाहिए। -डॉ. नितिन मदान, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed