{"_id":"59ecea314f1c1b8e698b6f68","slug":"191508698673-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाल उल्लाह साहब के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदो की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाल उल्लाह साहब के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदो की भीड़
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमाल उल्लाह साहब के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदो की भीड़
रामपुर। हाफिज जमालउल्लाह साहब के 230 वें दस दिनी सलाना उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अकीदतमंदों ने चादरपोशी की साथ ही इस मौके पर हाफिज जमालुल्लाह साहब के जीवन से जुड़े लोगों के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही लंगर भी तकसीम हुआ।
बाजोड़ी टोला मुहल्ला स्थित हजरत शाह जमालउल्ला साहब की मजार पर सलाना उर्स का रविवार को दूसरा दिन था। दूसरे दिन कार्यक्रमों की शुरुआत कुरान ए पाक से हुई। इसके बाद कुल शरीफ हुआ। दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में अकीदतमंदों ने लंगर चखा। शाम को अस्र की नमाज के बाद महफिल ए मुबारक पेश की गई। इस दौरान जामा मसजिद के नायब इमाम नासिर खां ने जमाल उल्लाह साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह जहां भी कदम रखते थे, वहां दीन का झंडा बुलंद हो जाता था। कहा कि उनके मुरीद पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। उन्होंने लोगों से दीन के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सरपरस्ती सज्जादानशीं फरहत अहमद जमाली ने की, जबकि सदारत नायब सज्जादा फहद जमाली ने की। मगरिब की नमाज के बाद हल्क ए जिक्र का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर शाहिद अली खां जमाली, शाह फहद अहमद जमाली, हाजी जमील अहमद, अब्दुल रहमान जमाली, मोबिन, मोहसिन, मुराद मियां के साथ ही हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, बरेली और उत्तराखंड आदि से पहुचे तमाम अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स में अकीदतमंदों के आने की सिलसिला अभी जारी है।