फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सोनू को चुना एससीए अध्यक्ष

सोनू को चुना एससीए अध्यक्ष

Wed, 11 Oct 2017 01:00 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
सोनू को चुना एससीए अध्यक्ष
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में केंद्रीय छात्र संघ की इकाई गठित की गई। शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए एमए हिंदी की टॉपर सोनू देवी को सर्वसम्मति से एससीए अध्यक्ष चुना गया है। एससीए की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य पीसी कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने एससीए के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष रूबिना मेहता, संयुक्त सचिव अंजना सागर और प्रतीक को महासचिव मनोनीत किया। काजल, नेहा, रितेश सिंह, गुलशन भारद्वाज, घनश्याम, आशिमा कपूर, नेहा, प्रसंत, प्रियंका, नेहा, स्मृति शर्मा, अंजना शर्मा, चेतना बुद्ध को सीआर की जिम्मेदारी सौंपी।

अनिता, उर्मिला, कृति शुक्ला, मुनिषा, निर्वांशी शर्मा, पुन्ना देवी, अदिति, विकास, माइकल विजय, कनिका ठाकुर, दीपा कुमारी, गोविंद सिंह, पूजा श्याम को डीआर के पद पर मनोनीत किया। इसके अलावा कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एनसीसी से आरती, एनएसएस से बबली और दिव्यांशु, धर्मपाल स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रविना और जागृति ठाकुर, रोवर्स रेंजर्स से नेहा ठाकुर और प्रदीप कुमार, क्लब एवं सोसाइटी से योगिता और प्रभात शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। प्राचार्य पीसी कश्यप ने सभी से कॉलेज के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एससीए अध्यक्ष सोनू देवी ने सभी शिक्षकों का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे बखूबी निभाएंगे। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. जीआर नेगी, डॉ. एसएल वर्मा, डॉ. पुष्पा नेगी, डॉ. एसके नेगी, डॉ. बीएस जसवाल, प्रो. राम लाल नेगी, डॉ. सत्यनारायण स्नेही सहित अन्य शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed