{"_id":"59b2e75a4f1c1bfb7f8b5235","slug":"191504896858-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग- पूर्व मंत्री आजम खां को विरोधियों ने अब सेस मामले में घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैग- पूर्व मंत्री आजम खां को विरोधियों ने अब सेस मामले में घेरा
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौहर विवि से 12 साल में जमा नहीं एक रुपया सेस
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां को अब उनके विरोधियों ने जौहर विश्वविद्यालय में बनाए गए आलीशान गैर सरकारी भवनों का सेस श्रम विभाग को जमा नहीं करने के मामले में घेरा है। इस संबंध में श्रम विभाग में डाली गई आरटीआई में 2004 से अब तक एक भी रुपया सेस जमा नहीं होने की जानकारी दी गई है। करोड़ों का सेस बकाया होने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना की ओर से श्रम विभाग में जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी गई थी कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन भवनों के संबंध में भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम के अंतर्गत सेस (उपकर) श्रम विभाग द्वारा कितना जमा कराया गया है। इसकी बिंदुवार जानकारी मांगी थी। श्रम विभाग के सहायक जन सूचना अधिकारी ने जवाब दिया कि जौहर विवि ने 2004-05 से 2016-17 तक कोई रुपया श्रम विभाग में जमा नहीं किया है। आकाश सक्सेना ने श्रमिकों के अंश का एक रुपया भी जमा नहीं करने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है और इसे उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों का उल्लंघन का गंभीर मामला बताते हुए जांच कराने और कार्यवाही की मांग की है।