{"_id":"596282914f1c1b89488b469b","slug":"191499628177-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम ने किया कस्टोडियन की जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम ने किया कस्टोडियन की जमीन पर कब्जा
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम के शत्रु संपत्ति कब्जाने की शिकायत राजनाथ से
रामपुर। इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने पूर्व मंत्री आजम खां पर शत्रु संपत्ति (कस्टोडियन की जमीन) पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और इसको लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि कस्टोडियन की जमीन को आजम के कब्जे से मुक्त कराया जाए।
आईआईए के चेयरमैन ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुूलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा,जिसमें आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ने कस्टोडियन की 34.19 एकड़ जमीन को कब्जा लिया है। इस जमीन पर आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण किया है। यहां पर चहारदीवारी का निर्माण कर लिया है, जिससे लोग यहां पर भीतर नहीं जा सकते। इस मामले की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है,लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है कहा कि शत्रु संपत्ति एक्ट आ चुका है और अब इस जमीन को कब्जे सेमुक्त कराना जरूरी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जौहर यूनिव र्सिटी में शामिल की गई कस्टोडियन की जमीन को कब्जे से मुक्त कराई जाए,ताकि सरकारी संपत्ति कब्जे से मुक्त हो सके। उन्होंने कस्टोडियन जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित कई सुबूत भी गृहमंत्री को सौंपे गए हैं। इसको लेकर उन्होंने कार्रवाई की मांग रखी है।