{"_id":"5b4900ae4f1c1b38748b4777","slug":"181531510958-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्रों के सत्यापन व वेतन निर्गत करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्रों के सत्यापन व वेतन निर्गत करने की मांग की
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया है। इस कारण इन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्ण नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को तमाम शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर प्रमाण पत्रों के शीघ्र सत्यापन कर वेतन निर्गत कराने की मांग की।
प्रदेश में लंबे समय तक लटकी रही 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट के दखल के बाद प्रदेश में संपन्न हुई। जिले में 91 शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति दी गई। इन शिक्षकों की नियुक्ति दो मई 2018 में की गई लेकिन अभी तक इनके मूल अभिलेखों व प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जिस कारण इन शिक्षकों को वेतन भी जारी नहीं किया गया है। जिससे शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को तमाम शिक्षक बीएसए कार्यालय में एकत्र हुए और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा है कि सभी सहायक अध्यापकों के प्रमाण पत्रों की जांच डायट प्रशिक्षण के दौरान भी की गई थी। यदि प्रमाण पत्रों की जांच पूर्ण होने में समय लग रहा है तो इसी जांच के आधार पर वेतन निर्गत कर दिया जाए या फिर सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर वेतन जारी किया जाए। इस दौरान राकेश विश्वकर्मा, पंकज कुमार, स्नेहा गुप्ता, नितेंद्र, इमरान, गोविंदराम, अजय राणा, नाजिम, विनेश कुमार, सिद्धू सिंह, आरती सक्सेना, प्रिया, भारती, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।