{"_id":"59baddbe4f1c1b1c688b4a60","slug":"181505418686-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाम की जांच को लेकर चंद्रपाल ने डीएम को लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाम की जांच को लेकर चंद्रपाल ने डीएम को लिखा
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलाम की जांच को लेकर चंद्रपाल ने डीएम को लिखा
रामपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल के कार्यकाल की जांच के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उनके खिलाफ जांच के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने मांग की थी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने कुछ दिन पहले सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के संग जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह से मुलाकात कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम के कार्यकाल में हुए कार्यों में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की ती। इसके बाद लाखन सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके अब्दुल सलाम के कामकाज की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। अब इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने लाखन सिंह की मांग पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कराने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति की है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि लाखन सिंह ने कुछ कार्यों पर सवालिया निशान लगाए थे,जिसके बाद जांच कराने की मांग रखी थी। इसी के आधार पर जांच कराने के लिए पत्र लिखा गया है।