फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तुनन में खुलेगा पीएचसी, स्कूल का दर्जा बढ़ाया

तुनन में खुलेगा पीएचसी, स्कूल का दर्जा बढ़ाया

Sun, 10 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
तुनन में खुलेगा पीएचसी, स्कूल का दर्जा बढ़ाया
जगातखाना (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को निरमंड तहसील के दौरे के दौरान जगातखाना में लोगों को करोड़ों की सौगात दी। वीरभद्र सिंह ने कुशवा और सरघा पंचायत के लिए बनने वाली शिल्ला-बोना-सरघा-कुशवा उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। 2.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस योजना से उक्त पंचायतों के 31 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तुनन पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, तुनन स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने तुनन और पोशना पंचायतों को सीवरेज सिस्टम से जल्द जोड़ने की भी घोषणा की। जगातखाना पुलिस थाने को भी मुख्यमंत्री ने यहां से न हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रविवार को शिमला से कुल्लू जिले के जगातखाना पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले लोगों ने वजीर बावड़ी और अन्य स्थानों पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। जगातखाना पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया और अपनी-अपनी समस्याएं भी रखी। मुख्यमंत्री ने कुशवा स्कूल को अपग्रेड कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने सहित तुनन सड़क का कार्य जल्द पूरा कर इसे पक्का करने की घोषणा की। परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष परियोजना से वर्ष 2010 के बाद फसलों को हुए नुकसान और प्रदूषण मुआवजा देने की मांग रखी। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, आनी विस के विधायक खूबराम आनंद, सीपीएस नंदलाल, डीसी कुल्लू यूनुस, यूपेंद्र कांत मिश्रा, कुलवंत कश्यप, प्रधान देविका, उप प्रधान रणजीत ठाकुर, दिलसुख ठाकुर, दीपक सूद, पवन कुमार, देविंद्र कायथ, फकीर चंद, यामानंद, शेर सिंह खाची, सुनील मेहता, जसवीर ठाकुर, राहुल सोनी, ध्रुव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed