{"_id":"59b40f774f1c1bf77f8b5658","slug":"181504972663-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ से बनेगी ग्रांगे गरादे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ से बनेगी ग्रांगे गरादे सड़क
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)।
विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने शनिवार को निचार खंड का दौरा किया। उन्होंने एक करोड़ 33 लाख की लागत से बनने वाली ग्रांगे गरादे सड़क का शिलान्यास किया। लगभग तीन किलोमीटर इस सड़क के बनने से ग्रांगे और गरादे गांव के लगभग 900 लोग लाभान्वित होंगे। उक्त गांवों की दूरी भी लगभग 15 से 20 किलोमीटर कम हो जाएगी।
कंगोस-काचे पेयजल विस्तार योजना का भी शिलान्यास किया। 36 लाख 36 हजार से बनने वाली इस योजना से कंगोस और काचे के करीब 650 लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने गुरवले से उपरला कंगोस संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। 800 मीटर की संपर्क सड़क पर 39 लाख 65 हजार की राशि व्यय की जाएगी। विस उपाध्यक्ष ने सुंगरा गांव में 62 लाख की लागत से बने नवनिर्मित राजकीय उच्च विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। पंचायत प्रधान आराधना और उप प्रधान राकेश नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन, कोऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष पीतांबर दास, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पदमपुर नेगी, चंद्र गोपाल, प्रकाश नेगी, राकेश नेगी, बीके कौंडल, बीरबल, गंगा लाल, एलआर नेगी, देवेंद्र कुमार, दुर्गा दास नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।