फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   18 more dengue patients found, mosquito larvae found in 11 houses

Rampur News: डेंगू के 18 और रोगी मिले, 11 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
18 more dengue patients found, mosquito larvae found in 11 houses
रामपुर। जिले में शनिवार को डेंगू के 18 रोगी मिले हैं। इनमें सात रोगी शहर में निकले हैं। शाहबाद ब्लॉक में सात और सैदनगर में चार लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। स्वास्थ्य टीमों ने रोगियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों के सैंपल जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

शहर में ज्वालानगर, बरेली गेट, आगापुर और इंदिरा कॉलोनी में डेंगू के रोगी मिले हैं। शाहबाद ब्लॉक के गांव कूप, भीतरगांव, किरा, चिकना मिलक, मधुपुरी में बुखार पीड़ितों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सैदनगर के गांव नगलिया आकिल, अजीमनगर, इंदरा भोट में डेंगू रोगी मिले हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 95 लोगों की मलेरिया जांच की। इनमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन

11 घरों में टायर, फ्रिज की ट्रे, गमलों आदि में मच्छरों का लार्वा मिला। जिस पर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। जिले में डेंगू के मामले बढ़कर 103 हो चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोग समय-समय पर अपने घर व आसपास सफाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed