फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1789 Bags containing voting material being prepared for polling parties

Rampur News: 1789 पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार हो रहे मतदान सामग्री वाले बैग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
1789 Bags containing voting material being prepared for polling parties
रामपुर। लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए गठित पोलिंग पार्टियों को देने के लिए मतदान सामग्री तैयार करते हुए बैग तैयार किया जा रहे हैं। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने इसका जायजा लेते हुए अफसरों को निर्देश दिए हैं कि बैग तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती जाए।मतदानकर्मियों को एक दिन पहले मतदान सामग्री दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से बैग नुमाइश ग्राउंड परिसर में तैयार कराए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने पनवड़िया पहुंचकर बैग की तैयारियों का जायजा लिया। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामग्री की पैकिंग के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि प्रत्येक बैग में हर जरूरी लेखन सामग्री होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो ताकि पोलिंग पार्टियों को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन

ये बैग मतदान कर्मियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों को दिए जाएंगे। इसमें 90 प्रकार के प्रपत्र और सामग्रियां रखी गई हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, प्रभारी अधिकारी मतदान लेखन सामग्री जाहिद हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed